Business

Politics

Politics

VIEW MORE

ईरान जंग: अमेरिका की ओर से युद्धविराम बढ़ाने पर अरब मीडिया में क्या कहा जा रहा है?

ईरान और अमेरिका-इसराइल के बीच पांच हफ़्ते तक चली जंग के दौरान दो हफ़्ते का युद्धविराम हुआ था जिसकी समय सीमा बुधवार को ख़त्म हो रही थी। लेकिन इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे फिर से आगे बढ़ा दिया है।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को
आगे बढ़ाने की घोषणा की है

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता होने वाली थी, लेकिन ईरान का प्रतिनिधिमंडल नहीं पहुंचा। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की अगुवाई में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पाकिस्तान रवाना होने वाला था, ऐसा नहीं हुआ।

लेकिन युद्ध विराम ख़त्म होने से पहले ही ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर इसकी समय सीमा बढ़ाने की घोषणा की। राष्ट्रपति ने कहा कि यह फ़ैसला पाकिस्तान के अनुरोध पर लिया गया, "हमसे कहा गया है कि हम ईरान पर अपना हमला तब तक रोकें, जब तक उसके नेता और प्रतिनिधि एक साझा प्रस्ताव लेकर नहीं आते। "

इसके कुछ घंटे बाद ही, बुधवार को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने तीन कार्गो जहाज़ों पर हमला कर दो को सीज़ कर लिया। इनमें एक पर ग्रीस का और दूसरे पर पनामा का झंडा लगा था जबकि तीसरा जहाज़ UAE की एक कंपनी का है।

टिप्पणियाँ